राज ठाकरे को गाली देना ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पड़ा भारी

0
Advertisements
Advertisements

ठाणे: मनपा चुनाव के पहले वोटरों के ध्रुवीकरण की कोशिश तेज हो गयी है। लोकल ट्रेन में हिंदी बोलने को लेकर कथित पिटाई से आहत कल्याण के अर्णव खैरे की आत्महत्या का मामला अभी सुर्खियों में हैं।
इस बीच ठाणे में मनसे प्रमुख राज ठाकरे एवं ठाणे जिला मनसे प्रमुख अविनाश जाधव को गाली देने एवं हमला करने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में मनसे के स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राज ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को कथित तौर पर गाली देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर से उठक-बैठक कराई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। आरोपी की पहचान शैलेन्द्र यादव (35) के रूप में हुई है।मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मनसे के उप मंडल प्रमुख की शिकायत के आधार पर चितलसार पुलिस थाने में आरोपी ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार किया।  इस मामले में महाराष्ट्र नवनिमोग सेना के वार्ड नंबर पांच के उपविभाग अध्यक्ष रवींद्र महाले ने शिकायत दर्ज कराई है।इस शिकायत के बाद चिठलसर पुलिस स्टेशन में दोनों रिक्शा ड्राइवरों शैलेंद्र यादव (35) और राकेया यादव (27) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शैलेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राकेश की तलाश पुलिस कर रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed