दर्शकों को भाया ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर, रोमांस और ड्रामा का मिला तड़का

0
Advertisements
Advertisements

डेस्क :- सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री जबरदस्त है, जिसमें रोमांस के साथ कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी दिल्ली के रहने वाले परम (सिद्धार्थ) और केरल की लड़की सुंदरी (जान्हवी) के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरुआत चर्च में दोनों के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत से होती है, जहां वे एक-दूसरे के अतीत के बारे में पूछते हैं। खूबसूरत लोकेशंस के साथ केरल की प्राकृतिक सुंदरता ने ट्रेलर को और भी आकर्षक बना दिया है। सिनेमैटोग्राफी खास तौर पर उन सीन्स में चमकती है, जो केरल के बैकड्रॉप में शूट किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कहानी का प्लॉट क्लासिक लव स्टोरी फॉर्मूले पर आधारित है, जहां नॉर्थ इंडिया का एक लड़का साउथ की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है, लेकिन परिवार की मंजूरी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आते हैं, जो संभवत: हीरो के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में कुछ पंच लाइनें ऐसी हैं जो दर्शकों को हंसाती हैं और उम्मीद देती हैं कि फिल्म में ऐसे और भी मजेदार पल देखने को मिलेंगे। कई सीन्स में ट्रेलर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद भी दिलाता है, खासकर नॉर्थ-साउथ कल्चर के टकराव और हल्के-फुल्के हास्य के कारण।

See also  दुबई में फंसे पुणे के 84 MBA छात्र-शिक्षक, हवाई मार्ग बंद होने से लौटने में देरी

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी ‘परम सुंदरी’ को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट दो बार आगे बढ़ चुकी है—पहले इसे अप्रैल में लाने की योजना थी, फिर 25 जुलाई को तय किया गया, लेकिन आखिरकार इसे 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘परम सुंदरी’ दर्शकों के लिए एक रोमांटिक, मनोरंजक और विजुअली खूबसूरत अनुभव लेकर आने वाली है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed