निराधार आरोपों द्वारा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने की कोशिश: शिक्षक संघ


जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में वर्तमान में 57 स्थायी शिक्षकों का पद स्वीकृत है । जिसमें सिर्फ 23 शिक्षक ही कार्यरत हैं। NEP 2020 की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी शिक्षक प्रयासरत हैं । इनमें से कई शिक्षक प्रशासनिक पदों में अपनी सेवा दे रहे हैं। हमारे सारे सत्र नियमित रूप से चल रहे हैं। कुछ दिनों से परीक्षा विभाग के वरीय शिक्षक को केंद्र में रखकर खबरों के माध्यम से कई तरह के दोषारोपण किए
गए हैं । पूर्व कुलसचिव एवं अन्य शिक्षकों पर भी आरोप लगाए गए हैं । ईमानदारी से अपनी सेवा देने के बावजूद भी इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। इन खबरों की भर्त्सना करते हुए जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ द्वारा बैठक आयोजित की गई। सभी शिक्षकों ने इस पर अपना विरोध जताया




