आदित्यपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, आसामाजिक तत्वों ने इच्छापुर मोड़ पर लगे बाबा साहेब की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त


Saraikela: आदित्यपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का बीती रात प्रयास हुआ है. किसी आसामाजिक तत्वों के द्वारा इच्छापुर मोड़ पर लगे बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. इसकी सूचना एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने आरआईटी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले कि जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि दोषी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा. पांडी मुखी ने बताया कि बीती रात असामाजिक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब का प्रतिमा का क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसको लेकर समन्वय समिति के सदस्यों में काफी आक्रोश है. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत दूरभाष पर आर आई टी थाना प्रभारी को दी गई है. साथ ही इस घटना को लेकर आज दोपहर 2:00 बजे इसकी लिखित शिकायत भी आर आई टी थाना को दिया जाएगा. उन्होंने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कङी से कङी कार्रवाई की मांग करेंगे. उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि बैठक के लिए निर्धारित समय पर अंबेडकर चौक पर पहुंचने का कष्ट करें. बैठक में इस घटना को लेकर अन्य कोई ठोस निर्णय भी लिया जाएगा.




