ईरान पर हल्ला: इजरायल ने कहा ‘शेर की दहाड़’, अमेरिका ने शुरू किया ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’


इजरायल : शनिवार को मध्य पूर्व में सैन्य तनाव अचानक बढ़ गया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने अपने हमले को ‘शेर की दहाड़’ (Lion’s Roar) नाम दिया है। वहीं अमेरिका ने इसी मिशन को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ बताया है.हमले में ईरान के कई प्रमुख सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है। विस्फोट की आवाज़ें राजधानी तेहरान समेत अन्य शहरों तक सुनाई दी गईं। इजरायल और अमेरिका दोनों ने इसका जेल खतरों का जवाब बताया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने इस कार्रवाई को आतंकवादी खतरे को रोकने का कदम बताया है। वहीं अमेरिका ने कहा कि वह अपने और अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है।हमले के बाद इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्टों के मुताबिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी गई है।घटनाक्रम के चलते अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की नजर मध्य पूर्व पर टिकी है। कई देशों ने क्षेत्र में बढ़ रहे संकट के चलते सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। फिलहाल स्थिति जारी है और तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।



