अस्तित्व नें ग्रामीण इलाके में लगाया निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर


गम्हरिया : आदित्यपुर 1 वार्ड 2 स्थित सतबहनी के जुलुम टाड़ में नव प्रार्थमिक विद्यालय प्रांगण में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री गणेश महाली नें अपने नेत्र की जाँच करवा कर किया शिविर में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रदीप के साथ पूरी टीम नें तकनिकी तरीके से मशीन द्वारा मरीजों के आँखों की जाँच की साथ ही सभी मरीजों के ब्लड शुगर और बी पी की भी जाँच की गई lलगभग 150 लोगों नें इस शिविर का लाभ उठाया जिसमे करीब 20 लोगो को मोतियाबिंद ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया जिनको 30 जनवरी को हॉस्पिटल ले जाया जायेगा और उसी दिन शाम को उन्हें उनके घर तक पंहुचा दिया जायेगा इस अवसर पर माँ भूमि महिला विकास संगठन की टीम से संचालक रितेश मुखिया उर्फ़ अभय प्रताप सिंह और रंजल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रही, कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्तित्व के सक्रिय सदस्य दिनेश गोराई, स्कूल के हेड मास्टर मनोज महतो, समाजसेवी उत्तम पात्रो और जिलाध्यक्ष श्रीमति अर्चिता अन्नू चौबे, मनमोहन चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा




