मतस्यजीवी सहयोग समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अरविंद कुमार सिंह

0
Advertisements
Advertisements

करगहर /रोहतास- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय मतस्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री,अध्यक्ष व कार्यकरिणी पद के चुनाव व मतगणना निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की देख-रेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सभी पद को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। विजयी घोषित होने पर समर्थक सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्वाची पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने मतगणना केंद्र में मंत्री व अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व सचिव राजेश कुमार सिंह , सदस्य धर्मराज सिंह ,सदस्य दिलीप कुमार ने कहा की ये निर्विरोध जीत हमारे सभी सदस्यों की जीत है। हम अपने सभी सदस्यों के मान-सम्मान का ख्याल रखेंगे। इस मौके पर मौजूद बच्चा सिंह यादव, धन्नंजय पांडेय,मुन्ना कुमार सिंह, उप मुखिया रविंद्र सिंह , रोहित सिंह, अविनाश शर्मा, माल साहब, सहित समर्थकों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed