ओड़िशा से गिरफ्तार हुआ उलीडीह से ट्रेलर चोरी का आरोपी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- उलीडीह थाना क्षेत्र से तीन दिनों पूर्व हुई ट्रेलर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को ओड़िशा के मयूरभंज जिले से गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गयी ट्रेलर को भी बरामद कर लिया है. आरोपी को शहर लेकर आने के बाद उलीडीह की पुलिस टीम ने पूछताछ करने के बाद रोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ट्रांसपोर्टनगर से हुई थी ट्रेलर की चोरी

ट्रेलर की चोरी ट्रांसपोर्टनगर से हुई थी. ट्रेलर मालिक अमरजीत सिंह साकची गुरुद्वारा के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अपनी ट्रेलर को उलीडीह के ट्रांसपोर्टनगर में 17 मई को दिन के 3.20 बजे खड़ा किया था. रात के 8.30 बजे जब ट्रेलर के पास गये, तब उसे गायब पाया. उसके बाद खोजबीन करने के बाद जब कुछ भी पता नहीं चला तब मामले को लेकर उलीडीह थाने में गये थे.

Advertisements
See also  चाकुलिया में लैंप्स भवन का शिलान्यास, आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed