ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी चीफ का बड़ा खुलासा

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। उन्होंने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी गलत हरकत की जाएगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, आर्मी चीफ ने कहा, “हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक करीब 8 एक्टिव आतंकी कैंप हमारी जानकारी में हैं, जिनमें से 2 IB सेक्टर में और 6 LC सेक्टर में हैं।”जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं (आर्मी, एयर फोर्स और नेवी) के बीच बेहतरीन तालमेल का शानदार नमूना है।साल 2026 की अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और PoK में कई आतंकी शिविरों पर हमला किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। सेना प्रमुख ने दो टूक कहा कि भारत ने यह सब कार्रवाई इसलिए की क्योंकि हमने अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार किया था। ऑपरेशन सिंदूर के उन 88 घंटों में, सैन्य शक्ति का विस्तार करने के लिए सेना की तैनाती इस प्रकार थी कि यदि पाकिस्तान ने कोई गलती की तो हम जमीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान पर हमले के लिए भारत के बंदरगाह इस्तेमाल होने का दावा झूठा, विदेश मंत्रालय ने किया सख्त खंडन

Thanks for your Feedback!

You may have missed