गौतम गंभीर की कोचिंग में एक और शर्मनाक सीरीज हार,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद तमाम फैंस को उम्मीद थी गौतम गंभीर ने जैसा रुतबा दिखाया है वैसा ही काम भी करके दिखाएंगे. सच्चाई में हुआ उसका बिल्कुल उल्टा, टीम इंडिया को उनकी कोचिंग में ऐसी शर्मनाक हार पर हार मिली जिससे पुराने सारे कोच की सारी मेहनत बेकार हो गई. गौतम गंभीर जुलाई 2024 में हेड कोच बने और तब से भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 एशिया कप में खिताबी जीतें जरूर बड़ी उपलब्धियां रहीं, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे नतीजे भी आए जिन्हें भूलना ही बेहतर होगा. टेस्ट में 12 साल में पहली बार घरेलू सीरीज हारना और 25 साल में पहली बार क्लीन स्वीप होना भारत के लिए बड़ी शर्मिंदगी रही.इंदौर वनडे में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। होलकर स्टेडियम में यह भारत की वनडे क्रिकेट में पहली हार है। इससे पहले टीम इंडिया ने यहां 7 मैच खेले थे और हर बार जीत दर्ज की थी। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार घर पर वनडे सीरीज हारा है। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार भारत को वनडे सीरीज डिसाइडर में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 285 रनों का टारगेट चेज किया था, जो कीवी टीम द्वारा भारत के खिलाफ चेज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टारगेट है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed