लॉरेंस बिश्नोई का एक और दुश्मन खल्लास

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक और बड़ा सनसनीखेज दावा किया है. गैंग ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताने वाले गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर डाले एक पोस्ट में यह दावा किया है. बताया जा रहा है कि शहजाद भट्टी पर यह हमला पुर्तगाल में हुआ है. हालांकि अभी तक स्थानीय प्रशासन या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.रणदीप मलिक ने इस पोस्ट में लिखा है कि शहजाद भट्टी पर हुआ हमला उसके और अनिल पंडित (USA) के कहने पर कराया गया. पोस्ट में यह भी कहा गया कि जो भी भारत के खिलाफ या लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बोलेगा, उसकी ‘आवाज़ बंद करने’ की कोशिश ऐसे ही जारी रहेगी. रणदीप मलिक ने इस पोस्ट में यह धमकी भी दी है कि कोई भी दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. इस पोस्ट के अंत में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ-साथ जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हाशिम बाबा ग्रुप, काला राणा ग्रुप और साहिल दुहान (हिसार) जैसे नाम भी लिखे गए हैं.शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई कभी एक दूसरे के जिगरी दोस्त कहलाते थे. साल 2024 में ईद के मौके पर दोनों के बीच वीडियो कॉल भी खूब वायरल हुआ थी. इसमें भट्टी ने कहा था कि वह लॉरेंस के लिए अपनी गर्दन कटवाने को भी तैयार है. हालांकि यह दोस्ती ज्यादा लंबी नहीं चली और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने जब लश्कर सरगना हाफिज सईद को धमकी दी, तो भट्टी भड़क गया और लॉरेंस का दुश्मन बन गया. उसने कुछ समय पहले अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी थी. इसी के बाद अब उस पर हमले का दावा सामने आया है.सोशल मीडिया पर सामने आए इस पोस्ट के बाद भारत समेत कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दावा कितना सही है और इसके पीछे कौन-कौन से नेटवर्क सक्रिय हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed