टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वार्षिक बोनस समझौते पर हुए हस्ताक्षर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- लेखा वर्ष 2021-2022 और उसके बाद के लेखा वर्ष 2023- 24 तक के वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच 9 सितंबर 2022 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समझौता ज्ञापन के अनुसार, वर्ष 2021-2022 के लिए वार्षिक बोनस, कंपनी के सभी लागू डिवीजनों/ इकाइयों के पात्र कर्मचारियों के लिए, वर्ष 2021-2022 के वार्षिक बोनस के एवज़ में कुल 317.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जायेगा। यह राशि कंपनी भर में लगभग 23710 पात्र कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी।इसमें से जमशेदपुर में ट्यूब्स सहित अन्य डिवीजनों के लिए लगभग 12213 कर्मचारियों के बीच वार्षिक बोनस के रूप में 188.64 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान कंपनी के बेहतर प्रदर्शन और कोविड के समय के दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों को देखते हुए, यूनियन के अनुरोध पर उपरोक्त राशि सहित प्रति व्यक्ति 20000/- रुपये की सद्भावना राशि का भुगतान भी वार्षिक बोनस के अतिरिक्त किया जाएगा।

2021-22 के लिए देय न्यूनतम (पूर्ण उपस्थिति पर) और अधिकतम (वास्तविक उपस्थिति पर) वार्षिक बोनस क्रमश: (41,448/- +20,000/- सद्भावना राशि) रुपये और (4,58,411/- +20,000/- सद्भावना राशि) रुपये होगा।

चूंकि स्टील कंपनी के हमारे अधिकांश कर्मचारी बोनस भुगतान (संशोधन) अधिनियम, 2015 में निर्धारित सीमा से अधिक वेतन/मजदूरी प्राप्त कर रहे हैं, इसलिए वे अधिनियम के तहत बोनस के लिए पात्र नहीं हैं। हालांकि, हमारी पुरानी परंपराओं का सम्मान करते हुए, कंपनी यूनियन श्रेणी के तहत आनेवाले सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करने जा रही है।समझौते पर 9 सितंबर 2022 को हस्ताक्षर किए गए। श्री टी वी नरेंद्रन, सीईओ एवं एमडी, सुश्री अत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट (एचआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रबंधन की ओर से हस्ताक्षर किए और श्री संजीव कुमार चौधरी, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन, श्री शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन, श्री सतीश कुमार सिंह, महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन और अन्य पदाधिकारियों ने श्री राजेश प्रसाद, उपश्रमायुक्त, जमशेदपुर और सुलह अधिकारी, झारखंड सरकारकी उपस्थिति में यूनियन की ओर से हस्ताक्षर किए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed