अनमोल खोल रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राज

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में आने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई सनसनीखेज खुलासा कर रहा है. एनआईए सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अंतर्राष्ट्रीय सेटअप जितना साधारण समझा जा रहा था, उससे कहीं ज्यादा व्यवस्थित है और यह एक सुरक्षा एजेंसी की तर्ज पर काम करता था. विदेशों में गैंग का प्रोफेशनल सेटअपजांच एजेंसी को पता चला है कि कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में बैठकर गैंग की कार्रवाई को चलाने का तरीका बेहद पेशेवर प्रोफेशनल था. सूत्रों की मानें तो गैंग के विदेशी ऑपरेशन किसी अपराध सिंडिकेट की तरह नहीं, बल्कि एक औपचारिक सुरक्षा एजेंसी के सेटअप की तरह चलाए जाते थे. इस सेटअप में भर्ती, ट्रेनिंग, भूमिका निर्धारण और वित्तीय लेनदेन का पूरा ढांचा तैयार था. इसका मकसद विदेशों में वैध व्यवसाय की आड़ में अवैध गतिविधियों को छिपान था.एनआईए ने पहले ही फर्जी पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टरों को विदेश भेजने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. एनआईए जल्द ही इस शख्स का सामना अनमोल से करा सकती है. यह कदम उन सभी गिरोह सदस्यों की पहचान के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिन्हें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशों में भेजा गया. एनआईए सूत्रों की मानें तो यही वह शख्स है, जिसकी मदद से अनमोल बिश्नोई भारत से भागा था.एनआईए ने अनमोल सा पूछताछ में उसके महंगे कपड़े और रॉबिनहुड को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. एलबी गैंग युवाओं को कैसे करते हैं आकर्षित? अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई दोनों भाई जानबूझकर हाईप्रोफाइल और स्टाइलिश दिखते हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि महंगे ब्रांडेड कपड़ों का इस्तेमाल सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि गैंग की रणनीति का हिस्सा है.लॉरेंस गैंग का यह दिखावा उन्हें आसानी से पैसा कमाने का एक रास्ता देता था. गैंग के सदस्य और समर्थक सोशल मीडिया पर इनकी एक ‘रॉबिनहुड’ की छवि बनाते हैं, जहां ये अपने क्षेत्र के लिए काम करने वाले दिखाए जाते हैं. यह छवि गैंग के प्रति स्थानीय युवाओं में आकर्षण और भरोसा पैदा करती है, जो आगे चलकर उन्हें गैंग में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed