जिम विवाद में दबंगों का परिवार पर कहर, महिला से छेड़छाड़ तो बेटे को निर्वस्‍त्र कर पीटा,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्‍ली:दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक परिवार के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की है. इस घटना का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. यह घटना 2 जनवरी की है. सामने आई सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक परिवार के साथ मारपीट करते और पीड़ित को निर्वस्त्र कर सड़क पर पिटाई करते दिख रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्‍य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पीड़ित राजेश गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बेसमेंट में जिम खोला हुआ है, जिसका केयरटेकर सतीश यादव है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि सतीश यादव ने जिम पर कब्जा कर लिया.उन्‍होंने बताया कि 2 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ बेसमेंट में पानी के रिसाव की जांच करने गए थे, उसी वक्‍त सतीश यादव अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा.राजेश गर्ग के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की. इसके बाद जब उनका बेटा बचाने आया तो उसे सड़क पर निर्वस्त्र कर उसकी भी पिटाई की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दुबई में मिसाइलों का खौफनाक मंजर: विष्णु मांचू ने शेयर किया डरावना वीडियो

Thanks for your Feedback!

You may have missed