बामरा स्टेशन के आरक्षण केंद्र को बंद करने के आदेश के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम…

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर :-  चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा स्थित बामरा स्टेशन के आरक्षण केंद्र को बंद करने का आदेश दिये जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर दूसरे दिन भी रेल चक्का जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने स्टेशन मास्टर का कार्यालय तक बंद करवा दिया और जमकर हंगामा किया. रेल चक्का जाम के कारण इस रूट की कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है.टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन से ही गुरुवार को रद्द कर दिया गया. ट्रेन के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई. यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिये स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोला गया है. इस बीच मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई-हावड़ा गीतांजिल एक्सप्रेस भी बामरा के पास ही फंसी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नवजात का शव डब्बे में ले जाने की घटना से हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed