बोड़ाम में बकरियों की चोरी से ग्रामीणों में रोष

0
Advertisements
Advertisements

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के एक घर से अब तक दो बकरियों की चोरी की खबर सामने आई है। चोरी की वारदात मंगलवार रात साढ़े दस बजे से लेकर देर रात तक अज्ञात चोरों ने अंजाम दी। इससे पशुपालक संतोष महतो को करीब 30,000 रुपये का नुकसान हुआ है। संतोष ने बताया कि उनके घर में आठ खस्सी (बकरियां) थीं, जिनमें से केवल दो ही चुराई गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना उन्हें रात करीब 2 बजे मिली। चरवाहों या किसी परिचित की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और बकरियों को उठाकर भाग गए। इस चोरी की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में भय और गुस्सा फैल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ज्यादातर मामलों में चोर पकड़े नहीं जाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन फिर भी चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं।

कुछ लोगों ने बताया कि नशाखोरी के कारण युवा वर्ग अपराध की ओर आकर्षित हो रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि चोरी के पीछे बाहरी गिरोह का हाथ भी हो सकता है।

ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित और कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे आगे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed