आंध्रप्रदेश: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़,कई श्रद्धालुओं की मौत

0
Advertisements
Advertisements

आंध्रप्रदेश: आंध्र प्रदेश के कासीबुग्गा में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचन से कम के कम 10 लोगों की मौत की खबर है। इस भगदड़ में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। एकादशी के मौके पर मंदिर में काफी भीड़ थी। हालांकि भागदड़ की मुख्य वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।बता दें कि यह मंदिर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में हैं। एकादशी के मौके पर मंदिर में भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत उचित इलाज मुहैया करवाया जाए।मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। कई लोग गिर पड़े और उनके ऊपर भीड़ चढ़ती चली गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।केंद्रीय मंत्री नारा लोकेशन हादसे पर कहा-काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, बेहद दुखद है। एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी हुई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारी सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान कर रही है। सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, जिला मंत्री अत्चन्नायडू और स्थानीय विधायक गौथु सिरीशा से बात की। मैंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।चश्मदीदों ने दावा किया है कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ काफी बढ़ गई थी। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात बेकाबू हो गए। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भीड़ नियंत्रण में चूक कहां हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed