चांडिल रसुनिया गांव में हाथी ने किसान की ले ली जान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। चांडिल के रसुनिया गांव में आज सुबह एक जंगली हाथी ने गांव के ही किसान की कुचलकर जान ले ली. घटना के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे. इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और हाथी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हाथी की ओर से गांव के ही किसान सामल मुर्मू की जान जान ले लिए जाने की घटना के बाद से गांव के लोग खासा डरे हुए हैं. इसके पहले भी हाथी कई गांव के लोगों को जान ले चुका है. वहां के लोगों ने बताया कि हाथी ने सामल मुर्मू को काफी दूर तक दौड़ाया भी था. इसके बाद उसे दबोच लिया और पटक-पटक कर जान ले ली. घटना की जानकारी पाकर वन विभाग का अमला पहुंचा और मुआवजा के नाम पर 50 हजार नकद दी. इसके बाद कहा है कि बाकी का मुआवजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दिया जाएगा.

Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उप महापौर के चुनाव की तारीख तय, अब 16 मार्च को होगी वोटिंग

Thanks for your Feedback!

You may have missed