चलती एंबुलेंस में लगी आग, एक दिन के मासूम, पिता और डॉक्टर समेत चार लोग जिंदा जले

0
Advertisements
Advertisements

गुजरात: गुजरात के अरवल्ली जिले में सोमवार (17 नवंबर) देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मोडासा के राणासैयद चौराहे के पास एक चलती एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में एम्बुलेंस में सवार डॉक्टर, नर्स, बच्चे के पिता और नवजात शिशु जिंदा जल गए. उन्हें वाहन से निकलने का मौका नहीं मिला. उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना के समय अहमदाबाद के ऑरेंज हॉस्पिटल की यह एम्बुलेंस एक दिन के नवजात शिशु को प्रसव के बाद आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद ले जा रही थी. एंबुलेंस मोडासा से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन में तेज आग भड़क उठी. चालक और आगे बैठे बच्चे के एक रिश्तेदार को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पीछे का हिस्सा आग की लपटों में घिर गया, जिससे बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके.स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना मोडासा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को दी. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं, स्थानीय पुलिस ने दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एम्बुलेंस को पेट्रोल पंप के पास जलते हुए देखा जा सकता है.हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान भी हो गई है. नर्स भाविकाबेन रमणभाई मनात (उम्र 22 वर्ष) और डॉक्टर राज शांतिलाल रेंटिया (उम्र 35 वर्ष), जो मूल रूप से हिम्मतनगर के चिठोड़ा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में कार्यरत थे, आग में झुलसकर मौत का शिकार हो गए. नवजात शिशु भी आग से नहीं बच सका, जबकि बच्चे के पिता भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed