ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, अंचल कार्यालय का वीडियो वायरल

0
Advertisements
Advertisements

सोनाहातू : अंचल कार्यालय में अस्थायी रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर रामचंद्र दास पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि यह मामला बीते दो दिनों का है, जिसे दो ट्रैक्टर चालकों ने अंचल कार्यालय में उठाया. जानकारी के अनुसार अवैध खनन के मामले में कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने ट्रैक्टरों को जब्त कर सोनाहातू–गुंडा मोड़ के पास खड़ा कराया था. आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के बदले अंचल के बाबू ने दोनों चालकों से मौके पर दो-दो हजार रुपये की मांग की और वसूली की. इतना ही नहीं, कुछ चालकों को भीड़ के सामने कड़ी चेतावनी भी दी गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एक चालक ने यह भी आरोप लगाया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने पूछताछ के दौरान उससे भी पैसे लिए. घटना के विरोध में गुरुवार को दोनों चालक सोनाहातू अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई. जब सीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण मांगा तो उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने संबंधित अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विवाद और बढ़ गया है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed