पूर्वी सिंहभूम के सभी स्कूलों में 5 व 6 जनवरी को रहेगा अवकाश,

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड में बढ़ती ठंड और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं 5 और 6 जनवरी 2026 को स्थगित रहेंगी।जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों पर यह आदेश प्रभावी होगा। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। अगर इस अवधि के दौरान किसी स्कूल में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो स्कूल प्रबंधन अपने विवेक और सुविधानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे।आदेश के अनुसार, 6 जनवरी (मंगलवार) को विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस दिन सभी स्कूल खुले रहेंगे, जहां शिक्षक और अन्य कर्मचारी ई-वीवी प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से सही कदम बताया है। लगातार बढ़ती ठंड के बीच यह निर्णय बच्चों की सेहत के लिए सही कदम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed