कड़ाके की ठंड के बीच अलर्ट, यूपी में बारिश के आसार

0
Advertisements
Advertisements

यूपी : यूपी में कड़ाके की ठंड अभी भी जारी है। यहां के ज्यादातर जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ज्यादा कहर बनकर टूटेगी। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि बारिश के बाद ठंड से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल अभी कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा, जिसके बाद बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के अधिकांश जिलों में अभी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थम जाएगी। इससे रात के समय ठंड से लोगों को थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की दिशा भी बदल सकती है।हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 22 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। एक-दो दिन तक बारिश की वजह से लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी। वहीं बारिश के बाद से यूपी के तापमान में बढोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यूपी में लोगों को बारिश के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed