हाइवे पर सड़क हादसे के बाद जाम में फंसे अखिलेश यादव

0
Advertisements
Advertisements

यूपी: यूपी के आजमगढ़ में रोडवेज बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला लालमुन्नी की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग यूपी के आजमगढ़ में रोडवेज बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला लालमुन्नी की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर आजमगढ़-मऊ मुख्य पर जाम लगा दिया. इसी दौरान, घोसी जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जाम में फंस गए. उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की सहायता राशि दी और मुआवजे मुआवजे के लिए अधिकारियों से बात की, जिसके बाद एक घंटे में जाम खुला.जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी लालमुन्नी मंगलवार को दवा लेने के लिए बाजार जा रही थीं। वह जैसे ही क्षेत्र के हरैया चट्टी के पास आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर पहुंची कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लालमुन्नी की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जाम में फंस गए। उन्होंने मौके पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने का आश्वासन दिया। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।घटना के तुरंत बाद मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को ऑटो में लादकर ले जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने लगभग दो किलोमीटर तक पीछा कर शव को पुलिस से छीन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पुनः हरैया चट्टी लाकर सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया।घटना के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इसी दौरान पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के घर श्रद्धांजलि देने घोसी जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जाम में फंस गए। अखिलेश ने मौके पर ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से फोन पर बात कर मुआवजे का आश्वासन दिलाया और स्वयं मृतका के पति जोखन राम को एक लाख रुपये का लिफाफा भेंट किया। उन्होंने सांसद घोसी राजीव राय से कहा कि बुधवार को क्षेत्रीय विधायक (सपा) अखिलेश यादव भी पीड़ित परिवार से मिलकर एक लाख रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में दें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed