विपक्ष के बाद NDA ने भी किया राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू का नाम फाइनल

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली:- राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने संयुक्त उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पूर्व टीएमसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी चेहरा
भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू 2000 में झारखंड के गठन के बाद से पहली ऐसी राज्यपाल थीं, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था।

Advertisements
See also  पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed