आदित्यपुर की सड़कों की एजेंसियों ने ठीक तरह से नहीं किया मरम्मती, खामियाजा भुगत रहे हैं निगम क्षेत्र की जनता, मोर्चा ने उठाई आवाज, उच्च न्यायालय को देगी जानकारी


Saraikela : आदित्यपुर की सड़कों की विभिन्न एजेंसियों ने ठीक तरह से रीस्टोरेशन और मरम्मती नहीं कि है जिसका खामियाजा यहां के आम नागरिक भुगत रहे हैं. इस बात को लेकर सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा ने आवाज उठाई है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जिंदल कंपनी द्वारा जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने, सापुरजी पालनजी के द्वारा सिवरेंज लाइन बिछाने, और गेल इंडिया द्वारा गैस का पाइप लाइन बिछाने के क्रम में नगर निगम की सड़क को कई बार तोड़ा, जिसे अभी भी पूर्ण रूप से ठीक नहीं किया गया है. जिससे यातायात बाधित हो रही है एवं आम लोगों को चलने में काफी कठिनाई हो रही है. कई जगह सड़क बंद है, जिसके कारण दुर्घटनाएं बढी हुई है. सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा आदित्यपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति एवं सिवेज सिस्टम को कम्पलीट होने में 4 साल विलंब होने पर माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची में जनहित याचिका संख्या W P(P. I. L 3629 / 2023 ) दाखिल किया गया है जिसकी सुनवाई के दौरान आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त द्वारा 11 अगस्त 2025 को माननीय उच्च न्यायालय को बताया गया था कि रीस्टोरेशन का काम कंप्लीट नहीं है इसके बाद माननीय उच्च न्यायालय ने डी.एल.एस.ए.सेक्रेटरी सरायकेला सिविल कोर्ट को एक महीने के अंदर इंक्वारी कर रिपोर्ट देने को कहा था. डी. एल. एस. ए सेक्रेटरी सरायकेला द्वारा समय पर जाँच रिपोर्ट दे दिया एवं उच्च न्यायालय को अवगत कराया था कि अभी भी कई जगह सड़क रीस्टोरेशन का काम सही ढंग से नहीं हुआ है. इस पर माननीय उच्च न्यायालय ने सभी रेस्पोंडेंट को डी.एल.एस.ए.सेक्रेटरी के जांच रिपोर्ट के बिंदु पर शपथ पत्र के साथ अपना पक्ष रखने को आदेश दिया एवं अगली सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय में 13 नवंबर 2025 को होना है. आज जन कल्याण मोर्चा के द्वारा पाया गया कि अभी भी रीस्टोरेशन का काम आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अभी भी कई जगह अधूरा है जिसमें मुख्य रूप से आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास सर्विस लेन के पास, इंडस्ट्रियल एरिया आदित्यपुर का जे. एम. टी, राम कृष्णा फ़ोर्जिंग कंपनी रोड, आदित्यपुर दो के रोड नंबर 2 का रोड नंबर 4 से रोड नंबर 8 तक का सड़क भी शामिल है. इसके अलावे पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अभी भी रीस्टोरेशन का काम कई जगह नहीं हो पाया है जो चिंता का विषय है. रेस्पॉन्डेड द्वारा अपनी रिपोर्ट समिट करने के बाद संतुष्ट नहीं होने पर जनकल्याण मोर्चा अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से इन सब बातों की जानकारी माननीय उच्च न्यायालय को देगा.




