आदित्यपुर : पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश राजद प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत, अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपा

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur :  पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश राजद प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत हुई हैं. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने उन्हें रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है. बता दें कि झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय रांची में चतरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी रही और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस दौरान राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव मौजूद थे. मौके पर मौजूद प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश अत्यंत जनप्रिय युवा नेत्री हैं, वह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहु हैं.
श्री यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश एक होनहार शिक्षित कर्मठ संघर्षशील एवं प्रखर वक्ता के रूप में जानी जाती हैं. इनके कुशल व प्रखर कार्यशैली से प्रभावित होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विगत विधानसभा चुनाव में इन्हें चतरा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था जिनकी लोजपा उम्मीदवार जनार्दन पासवान से काफी कम वोटो से पराजय हुई थी. कैलाश यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश के प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजद नेता सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित प्रदेश के समस्त राजद पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है. सभी ने उम्मीद किया है कि नए सोच की महिला नेत्री रश्मि प्रकाश सूबे राज्य के 24 जिलों में धारदार संगठन बनाएंगी तथा आधी आबादी महिलाओं के हक और अधिकार के लिए अपनी राजनीतिक कार्यशैली से तमाम युवा वर्ग एवं महिलाओं को राजद का धर्मनिरपेक्ष विचारधारा, सामाजिक न्याय को मजबूत बनाने तथा लालू प्र यादव और तेजस्वी यादव के नीति सिद्धांत के प्रति प्रेरित करेंगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed