आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 17 में अबुज कुमार ने झोंकी ताकत, ‘बल्ला छाप’ के साथ विकास का वादा

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 17 में पार्षद पद के लिए मुकाबला रोचक होता जा रहा है। पूर्व पार्षद अबुज कुमार एक बार फिर मैदान में हैं और इस बार उनका चुनाव चिन्ह ‘बल्ला छाप’ है। मतपत्र क्रमांक 03 पर उनका नाम दर्ज है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए वार्ड के समग्र विकास का भरोसा दिलाया है।

अबुज कुमार ने अपने प्रचार अभियान में साफ-सुथरे और योजनाबद्ध विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 17 के सभी घरों में अतिशीघ्र शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी तथा प्रमुख स्थानों पर HYDT बोरिंग का अधिष्ठापन कराया जाएगा। जिन अपार्टमेंट और भवनों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछी है, वहां पाइपलाइन विस्तार कराया जाएगा।

उन्होंने जर्जर हो चुकी सड़कों, नालियों और कलवर्ट के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का संकल्प दोहराया। साथ ही प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरा और LED लाइट लगाने की योजना भी उनके एजेंडे में शामिल है। नगीनापुरी, शांतिनगर और जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए स्लूइस गेट तथा छठ घाट निर्माण कराने की बात भी उन्होंने कही है।

अबुज कुमार ने वार्ड में नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाव की सुदृढ़ व्यवस्था, आधुनिक टाउन हॉल/मेरेज हॉल निर्माण तथा बस्ती क्षेत्र में सामुदायिक भवन और रैन बसेरा बनवाने का वादा किया है। हरिओम नगर से लेकर टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क तक मरिन ड्राइव सड़क निर्माण तथा रोड नंबर 5 से श्री टुंडुनाथ जी के घर तक पक्की सड़क बनाने की भी घोषणा की गई है।

इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद नागरिकों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, मंईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग देने की बात कही है।

23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वोट डाले जाएंगे। अबुज कुमार ने वार्ड की जनता से अपील की है कि वे मतपत्र क्रमांक 03 पर ‘बल्ला छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड 17 में विकास की नई राह प्रशस्त हो सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed