आदित्यपुर : आरआईटी मंडल में पूर्व मेयर ने शुरू किया भाजपा का सदस्यता अभियान

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : सोमवार को भाजपा आरआईटी मंडल द्वारा नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव एवम् जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के मार्गदर्शन में भाजपा का सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में यहां यह अभियान चलाया जाएगा. बता दें पूरे देश में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 के तहत आरआईटी मंडल में भी इसकी विधिवत शुरुआत की गई है. आज मंडल अंतर्गत वार्ड 28 एवं 31 में कैम्प लगाकर क्षेत्र के 18 वर्ष से ऊपर के महिला एवं पुरुषों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गई. पूरे मंडल क्षेत्र में लगभग 1000 लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर सदस्यता दिलवाई गई. सदस्यता अभियान में जिला मंत्री मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, सूरज भोला, राकेश त्रिपाठी, स्वप्निल सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, सुभाष झा, अरुण पंडित, नूतन देवी आदि का अहम योगदान कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विकास योजनाओं में देरी पर सख्ती, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed