Adityapur Crime: विद्युत नगर में मजदूर के आंख में अपराधियों ने मारी गोली, मजदूर की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया है. बता दे घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है. इधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 100 डायल पर पुलिस को दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. गोली युवक के बाएं आंख में फंसी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया जा रहा है. फिलहाल उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है. किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है.फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.

Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed