आदित्यपुर: पिता की डांट से नाराज 16 वर्षीय करण घर से लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: पिता द्वारा डांटे जाने के बाद गायत्री स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय करण कुमार ने घर छोड़ दिया है। करण के पिता चंदन सिंह, जो आरआईटी मोड़ में पान दुकान चलाते हैं, ने इस संबंध में आरआईटी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चंदन सिंह, जो मूल रूप से लखीसराय (बिहार) के रहनेवाले हैं और वर्तमान में आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह में रहते हैं, ने बताया कि मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद करण ने अपनी मां से झगड़ा किया, जिसके बाद उन्होंने उसे डांट दिया। इसके बाद करण ने खाना खाया और ट्यूशन जाने का कहा, लेकिन ट्यूशन जाने के बजाय वह घर लौटकर अपनी साइकिल और किताबें रखकर घर से 2 जोड़ी कपड़े लेकर कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी दो दिन से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब छात्र की खोज में जुटी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी चूकः लापता मरीज साकची कोर्ट के पास मिला, विमल बैठा ने उठाई 'ड्रेस कोड' लागू करने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed