दिल्ली में डीयू छात्रा पर एसिड अटैक: लक्ष्मीबाई कॉलेज जा रही थी छात्रा, तीन युवकों ने किया हमला


दिल्ली:दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना आज सुबह,अशोक विहार के पास हुई. छात्रा एक्सट्रा क्लास के लिए कॉलेज जा रही थी, तभी तीन लड़कों ने मोटरसाइकिल पर आकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका. हमले में छात्रा का चेहरा तो बच गया, लेकिन उसका हाथ गंभीर रूप से जल गया.घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, इस हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को राहत पहुंचाने की कोशिश की और और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ने बताया कि पीड़िता के हाथों में चोटें आई हैं, जिसका इलाज किया गया है.दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी. पीड़िता ने बताया कि वह सेकंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है और अपनी क्लास के लिए लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी. जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी, तो उसकी जान-पहचान वाला जितेंद्र, जो मुकुंदपुर का रहने वाला है, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ एक मोटरसाइकिल पर आया. पीड़िता को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता खतरे से बाहर है और जल्द ही उसे छुट्टी मिलने की उम्मीद है.दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में एसिड अटैक के मामलों में कमी आई थी, लेकिन यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन और खुले बाजार में एसिड की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू न होना इस तरह के अपराधों को बढ़ावा देता है.




