आरव हीलिंग टच फिजियोथेरेपी क्लिनिक ने लगाया निःशुल्क शिविर, 130 लोगों ने उठाया लाभ


जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित आरव हीलिंग टच फिजियोथेरेपी रिहैब क्लिनिक द्वारा आशियाना गार्डन एसोसिएशन के सहयोग से 8 फरवरी को निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान जोड़ों के दर्द, कमर और रीढ़ की समस्याएं, मांसपेशियों की कमजोरी तथा उम्र से जुड़ी शारीरिक परेशानियों को लेकर फिजियोथेरेपी के लाभों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि फिजियोथेरेपी से दर्द में कमी आती है, शरीर की ताकत बढ़ती है और दैनिक गतिविधियां करना आसान हो जाता है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए मुफ्त बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे हड्डियों की स्थिति का आकलन किया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।
आयोजकों के अनुसार, इस निःशुल्क शिविर का कुल 130 लोगों ने लाभ उठाया। क्लिनिक की ओर से भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फिजियोथेरेपी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके।



