सोना देवी विश्वविद्यालय की तरफ से झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री माननीय रामदास सोरेन को अर्पित किया गया पुष्पचक्र


घाटशिला :- झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता दिवंगत रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज घाटशिला, मउभंडार स्थित एचसीएल मैदान में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया. यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी. महिलाओं और पुरूषों ने कतारबद्ध होकर अपने दिवंगत नेता के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह के निर्देशन में सोना देवी विश्वविद्यालय की पांच सदस्यीय दल ने एचसीएल मैदान जाकर दिवंगत शिक्षा मंत्री के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. सोना देवी विश्वविद्यालय की तरफ से किताडीह गांव निवासी सुनीता हांसदा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव घोरबाधा ले जाया गया. जैसा कि आप जानते हैं कि बीती रात शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन नयी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है.




