एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में 6 मार्च 2026 को भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री सुधांशु शांडिल्य ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एम. एल. श्रॉफ के जीवन, उनके शैक्षणिक योगदान तथा भारतीय फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. विभागाध्यक्ष श्री राहुल कुमार शॉ ने उनके आदर्शों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है.
कार्यक्रम के दौरान श्री किशोर कुमार महाकुर एवं सुश्री उमा महतो ने एम. एल. श्रॉफ के कार्यों और फार्मेसी शिक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को अनुसंधान और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित किया. वहीं श्री हर्षा वर्मा और सुश्री सफीनाज तैयबा ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाकर फार्मेसी के क्षेत्र में नैतिकता, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया. कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्था में श्री प्रतीक तिवारी (लैब सहायक) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एम. एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. यह कार्यक्रम संस्थान में फार्मेसी शिक्षा के इतिहास और उसके महान योगदानकर्ताओं को स्मरण करने का एक प्रेरणादायक अवसर बना.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed