पंडित चन्द्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन परिवार के वार्षिक संगीत समारोहमें बही सुरों की रसधार


Saraikela: कई वर्षों से संगीत के संरक्षण में निस्वार्थ भाव से अनवरत योगदान दे रहे पंडित चन्द्रकांत आप्टे म्यूजिक फाउंडेशन परिवार ने 25 दिसंबर को माईकल जौन आडोटोरियम बिष्टूपुर में वार्षिक समारोह आयोजित किया. जिसकी शुरुआत पंडित चंद्रकांत आप्टे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर हुआ. समारोह की शुरुआत शास्त्रीय गायन से हुआ. जिसमें शास्त्रीय गायक पंडित वीरेंद्र उपाध्याय ने राग रसवंती की विलंबित, स्थायी और द्रुत की प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों की खूब वाहवाही बटोरी. साथ ही तराना की भी प्रस्तुति दी. उनके साथ हारमोनियम पर पंडित पंकज झा और तबले पर अमिताभ सेन ने सहभागिता निभाई. समारोह में संगीत प्रेमी बंधुओं और गुरुजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित थे. सभी संगीत रसिकजनो की उपस्थिति एवं प्रस्तुति ने कलाकारों को प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम में परिवार जनों एवं संगीत प्रेमी मित्रों के साथ भारी संख्या में शास्त्रीय संगीत के सुधि उपस्थित थे. जिन्होंने समाजिक कर्तव्य का पालन कर, शास्त्रीय संगीत के उत्थान में, सहभागिता दी. आज के कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि जमशेदपुर में केवल फिल्मी दुनिया के फूहड़ और क्षेत्रीय भाषाओं के अल्हड़ संगीत के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत के भी सुधि श्रोता हैं जिन्हें संगीत की अच्छी खासी समझ है. इस मौके पर शहर के संगीतज्ञ पंडित मिहिर बनर्जी, पंडित दयानाथ उपाध्याय, पद्मा झा, मंजू ठाकुर आदि मौजूद रहे.




