जमशेदपुर से उठी नई आवाज़, संताली संस्कृति पर आधारित फिल्म सुंडी का आगाज़

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के सभागार में मास कम्युनिकेशन विभाग के सहयोग से संताली भाषा की बहुप्रतीक्षित फीचर फ़िल्म “सुंडी: दी रॉबिनहुड ऑफ संताल्स” का भव्य मुहूर्त एवं पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में मास कम्युनिकेशन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने दोनों छात्रों को बधाई दी और पूरी तरह सहयोग का वादा किया। कार्यक्रम के दौरान फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने कृष्णा और रवि को फिल्म निर्माण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और फ़िल्म से जुड़ी टीम का उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के दो पूर्व व वरिष्ठ छात्र कृष्णा सोरेन और रवि राज मुर्मू बना रहे हैं। मास कम्युनिकेशन विभाग से स्नातक डिग्री प्राप्त करने के बाद दोनों ने ही फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाई की है।

फिल्म को लेकर निर्देशक कृष्णा सोरेन ने कहा कि यह फिल्म सुंडी नाम के एक युवक पर आधारित है, जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अकेले खड़ा होता है। वह गरीब और असहायों के लिए हर तरह से मदद करता है। पूरी फिल्म साहस, समुदाय और बलिदान पर आधारित है।

फिल्म के सह-निर्देशक एवं निर्माता रवि राज मुर्मू ने अपनी आगामी योजना और फ़िल्म की अवधारणा पर प्रकाश डाला। झारखण्ड की कहानी को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए इस फिल्म की निर्माण की जा रही है। यह फ़िल्म समाज और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्दे पर उतारने का प्रयास है।

फिल्म की कहानी रवि राज मुर्मू और कृष्णा सोरेन ने मिलकर लिखी है। कृष्णा सोरेन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और रवि राज मुर्मू सह-निर्देशक एवं निर्माता की भूमिका में होंगे । फिल्म का निर्माण दलमा मोशन पिक्चर्स प्रालि, सफेद हाथी मोशन पिक्चर्स और सावंता स्टूडियो एलएलपी मिलकर कर रही है।

यह फिल्म पूर्वी सिंहभूम की जिले की एक सच्ची कहानी एवं सत्य घटनाओं को समेटकर लिखी गयी है। फिल्म की शूटिंग 18 सितम्बर से प्रमुखता से पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ क्षेत्र के सुंडीसोल गांव एवं जमशेदपुर से सटे आसपास की जगहों पर होगी।

कार्यक्रम में फिल्म टीम के कई सदस्य के साथ साथ टाटा स्टील फाउंडेशन, आइसफा एवं रास्का के अधिकारी, संताली कलाकार, मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed