जुबीन गर्ग केस में नया मोड़, पैसों के लालच में मैनेजर ने रची साजिश,

0
Advertisements
Advertisements

Assam: सिंगर जुबीन गर्ग की हत्या के केस के मामले में असम पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को कोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि जुबीन गर्ग के एक्स मैनेजर और मुख्य आरोपी सिद्धार्थ शर्मा ने सिंगर के पैसों का इस्तेमाल करके एक पैकेटबंद वाटर प्लांट में 1.1 करोड़ रुपये का इवेस्ट किया था और इसे सिंगापुर में सितंबर 2025 में कल्चर इवेंट की हत्या के पीछे का मुख्य कारण बताया जा रहा है. वहीं एसआईटी जांच अधिकारी रोजी कलिता ने कोर्ट में पिटीशन दायर कर शर्मा द्वारा प्रशासन द्वारा कब्जे में ली गई पानी से जुड़ी संपत्ति की जब्ती की मांग की है. यह जानकारी उन्होंने अपने पत्र में दी है. महावीर एक्वा वाटर प्लांट गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर चाय गांव में स्थित है.कलिता ने अपनी पिटीशन में कहा कि अगर कुर्की का आदेश नहीं दिया गया, तो शर्मा और उनके बिजनेस पार्टनर चेतन धीरे सरिया महावीर एक्वा की प्रॉपर्टी को बेच देंगे और अदालत द्वारा मुआवजे की कोई भी घोषणा लागू नहीं होगी. जज गौतम बरुआ ने शर्मा और धीरा सरिया को 17 जनवरी तक यह क्लियर करने के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया कि यूनिट की कुर्की क्यों नहीं की जानी चाहिए. अपने आदेश में, न्यायालय ने एसआईटी द्वारा प्रस्तुत इस बात पर ध्यान दिया कि शर्मा द्वारा लगाई गई रकम जुबीन से हड़पी गई धन से प्राप्त हुई थी और ये हत्या की पहले से तय की गई योजना के मुख्य कारणों में से एक थी. न्यायाधीश ने कहा, ‘शर्मा द्वारा बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग इस मामले का मुख्य पहलू है.’ जब शर्मा और दूसरे 6 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल से पेश किया जाएगा. इस आदेश में आगे कहा गया है कि शर्मा ने शो की फीस नकद में ली थी. वहीं कलिता ने कहा कि उन्होंने नवंबर 2022 तक 57,000 रुपये महीने कमाए हैं. इस मामले में अन्य आरोपी सिंगापुर फेस्टिवल के प्लानर श्यामकानु महंत, बैंड मेंबर शेखर गोस्वामी, को-सिंगर अमृतप्रवा महंत, जुबीन के चचेरे भाई और उनके पीएसओ हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed