रेल जीएम से आदित्यपुर में यात्री सुविधाएं बढ़ाने सहित महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग का सौंपा ज्ञापन


Saraikela : आज आदित्यपुर रेल्वे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान झारखण्ड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी और समरेन्द्र नाथ तिवारी नें महाप्रबंधक रेल को एक 8 सूत्री माँग पत्र सौपा. जिसमें विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के अलावा स्टेशन में मौजूदा सुविधाएं बढ़ाने की मांग शामिल है. बता दें कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान रेलवे ने दुर्ग आरा एक्सप्रेस ट्रेन, टाटा थावे टाटा कटिहार एक्सप्रेस, ट्रेन का ठहराव था जिसे बंद कर दिया गया था. जो आज तक इस ट्रेन का पुनः ठहराव आदित्यपुर में सुनिश्चित नहीं हो सका है. इस दोनों ट्रेन को पुनः ठहराव सुनिश्चित हो साथ ही और कई ट्रेन जो की आदित्यपुर से होकर गुजरती है उसका भी ठहराव आदित्यापुर रेलवे स्टेशन में हो. जिसमें टाटा बकक्सर 18183 एवं 18184 टाटा आसनसोल ट्रेन, 13511एवं टाटा गोड्डा एक्सप्रेस 18185, 18166को अप और डाउन में ठहराव हो, साथ ही 13512 को झारखण्ड राज्य की उप राजधानी दुमका तक विस्तारीकरण किया जाय. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पाथवे और लिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित हो जिससे की लाचार विकलांग सीनियर सिटीजन को फायदा पहुंचे. आदित्यपुर स्टेशन में विकास के कामों में तेजी लाया जाय साथ ही खड़गपुर स्टेशन की तरफ जाने वाली सभी पेसेंजर ट्रेनों को आदित्यपुर स्टेशन से चलाया जाय जिससे की टाटा नगर स्टेशन का लोड कम हो.




