एक शादी ऐसी भी, गुजरात की लड़की खुद से करेगी शादी

0
Advertisements
Advertisements

The unique wedding:- गुजरात के वडोदरा की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु की अनोखी शादी इन चर्चा में है। दरअसल, क्षमा बिंदु बिना किसी बारात और बिना दुल्हे के शादी रचाने जा रही हैं. जिस वजह से क्षमा बिंदु सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। बता दें कि 24 वर्षीय क्षमा बिंदु 11 जून को खुद से ही शादी करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं इस बीच भाजपा की नगर इकाई की उपप्रमुख सुनीता शुक्ला ने क्षमा बिंदु केइस शादी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता सुनीता शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि मैं स्थल के चुनाव के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है तो कोई कानून नहीं चलेगा।

सुनीता शुक्ला ने कहा कि बिंदु मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि लड़का किसी लड़के से शादी कर सकता है या लड़की लड़की से शादी कर सकती है।

वहीं, बिंदु का कहना है कि मेरे दिमाग में यह विचार लंबे समय से था लेकिन नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। फिर मैंने ‘सोलोगैमी’ के बारे में पढ़ा। तभी मैंने सोचा कि चलो खुद से शादी कर लेते हैं। बता दें कि सोलोगैमी या सेल्फ मैरिज खुद के साथ की गई शादी को कहा जाता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed