अयोध्या में राम, मथुरा में श्याम का भव्य मंदिर बनाना है… मथुरा में हो भव्य मंदिर, हिन्दु धर्म की शान रहे – यादव समन्वय समिति के वार्षिक वनभोज में कालू यादव सोरखा ने बांधा समां


आदित्यपुर। आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में रविवार को यादव समन्वय समिति की वार्षिकोत्सव सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुरे कोल्हान से करीब पांच हजार यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जय माधव, जय यादव की गुंज के बीच मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र हरियाणा से आये लोक गायक कालू यादव सोरखाजी के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। उन्होने एक से बढ़कर एक संगीत का समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान ओ भोले मन जनम दोबारा फेर दियो …गीत प्रस्तुत कर यदुवंशियों का हौसला बुलंद किया।


इसके अलावे अयोध्या में राम, मथुरा में श्याम मंदिर भव्य बनायेंगे आदि गीतों का समां बांधा। इसके अलावे देश के नामी लेखक और गीतकार सुनील सागर (बिहार), राजेश राशिक, रूपेश प्रेमी, गीतांजली यादव शरीखे आदि
जिसके विजेता, उप विजेता को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर किया गया। इस मौके पर कारगिल फाइटर मेजर हृदयानंद यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन सत्य प्रकाश सुधांशु, संरक्षक राज किशोर यादव, समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, महासचिव उमेश यादव, नियंत्रक एस एन यादव, कोषध्यक्ष संतोष सिंह, संगठन मंत्री राजेश यादव, बिंदेश्वरी यादव, बैजू यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, शंभू यादव, उपेंद्र यादव , श्री मथुरा प्रसाद यादव, संध्या प्रधान, उदय यादव, संजय यादव, विजय यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
