टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया है.उन्हें स्क्वाड में शामिल करने से टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी और भी मजबूत हो जाएगा। हालांकि सिराज हर्षित राणा की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते है, लेकिन गेंदबाजी में कमाल दिखाने के काबिल हैं।वर्ल्ड कप से पहले मुख्य खिलाड़ियों की इंजरी ने टीम इंडिया को काफी ज्यादा परेशान किया है। इससे पहले वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे और दोनों को रेस्ट दिया गया था। हालांकि तिलक वर्मा ने वापसी कर ली है और वाशिंगटन सुंदर को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। तिलक वर्मा की वापसी भारतीय फैंस के लिए एक राहत की बात है।वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ 7 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया का सामना 12 फरवरी को नामीबिया से होगा। वहीं 15 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से है। हालांकि इस मैच को लेकर पाकिस्तान खेलने से इनकार कर रहा है और आईसीसी उनसे बात कर रही है। वहीं लीग स्टेज में भारत का आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed