689 करोड़ में मेलानिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री, मगर फ्लॉप शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements

America: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मेलानिया’ 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. मगर द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम में ‘मेलानिया’ की ओपनिंग फ्लॉप रहने की आशंका है. यह फिल्म ब्रिटेन के 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ब्रिटेन की सबसे बड़ी सिनेमा चेन में से एक, वू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम रिचर्ड्स ने बताया कि लंदन के इस्लिंगटन स्थित मुख्य सिनेमाघर में शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे के शो के लिए केवल एक टिकट बिका है और शाम 6 बजे के शो के लिए दो टिकट बुक किए गए हैं.यह डॉक्यूमेंट्री ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह से पहले के 20 दिनों के दौरान मेलानिया के जीवन को दर्शाता है और उनके प्रोफेशनल और निजी जीवन की दुर्लभ झलकियां प्रस्तुत करता है. इसमें राष्ट्रपति के सलाहकार के रूप में मेलानिया ट्रंप की भूमिका को दिखाया गया है, जिसमें उनके शपथ ग्रहण भाषण के लहजे पर उनका प्रभाव भी शामिल है. साथ ही, शपथ ग्रहण समारोह के उन खास पलों को भी दर्शाया गया है, जिनमें उनके पहनावे और सार्वजनिक उपस्थिति को दिखाया गया है.अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ कथित तौर पर 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे के तहत निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री की व्हाइट हाउस में भी स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस में हुए फिल्म की स्क्रीनिंग में राष्ट्रपति, मेलानिया और उनके करीबी सहयोगी शामिल हुए थे.डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद भी सामने आया है। रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने वाले करीब दो-तिहाई क्रू मेंबर्स नहीं चाहते कि उनके नाम क्रेडिट में दिखें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि न्यूयॉर्क स्थित क्रू के कई सदस्यों ने फिल्म से दूरी बनाने की मांग की है।

See also  इरान में स्कूल बमबारी: 160 से अधिक बच्चियों की मौत पर शोक और सामूहिक अंतिम संस्कार

फिल्म का निर्देशन ब्रेट रैटनर ने किया है। रैटनर पर 2017 में छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हमले के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रू मेंबर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी रैटनर के साथ काम करना रहा।

रोलिंग स्टोन से बात करते हुए एक क्रू मेंबर ने कहा, “मुझे इस प्रोजेक्ट के प्रोपेगैंडा एलिमेंट से भी असहजता है, लेकिन ब्रेट रैटनर इस प्रोजेक्ट का सबसे खराब हिस्सा थे।”

रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान क्रू से लंबे समय तक काम कराया गया और कई बार मील ब्रेक भी नहीं दिए गए। रैटनर पर सेट पर गंदगी फैलाने और कर्मचारियों के साथ रूखा व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं।ट्रम्प और मेलानिया की पहली मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क में एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस समय डोनाल्ड ट्रम्प एक रियल एस्टेट कारोबारी और शादीशुदा थे। मेलानिया एक स्लोवेनियाई मॉडल थीं और मॉडलिंग के लिए अमेरिका में काम कर रही थीं।

पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने मेलानिया से उनका फोन नंबर मांगा, लेकिन मेलानिया ने पहले उनका नंबर लिया।

इस बीच ट्रम्प का तलाक हो गया। इसके बाद मेलानिया और ट्रम्प के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता आगे बढ़ा। दोनों ने 2004 में सगाई की। इसके बाद 22 जनवरी 2005 को दोनों ने फ्लोरिडा के पाम बीच में एक भव्य समारोह में शादी की।

शादी के एक साल बाद 2006 में दोनों के बेटे बैरोन ट्रम्प का जन्म हुआ। मेलानिया अपने बेटे की परवरिश को हमेशा सबसे ऊपर रखती रही हैं और इसी वजह से वह कई बार सार्वजनिक जीवन से दूर भी रहीं।

See also  ईरान-इजरायल संघर्ष: खामेनेई की मौत के बाद युद्ध और मिसाइलों की बरसात

2017 में डोनाल्ड ट्रम्प के पहली बार राष्ट्रपति बनने के बाद मेलानिया अमेरिका की प्रथम महिला बनीं। उन्होंने शुरुआत में न्यूयॉर्क में रहकर बेटे की पढ़ाई पर ध्यान दिया और बाद में व्हाइट हाउस शिफ्ट हुईं।
मेलानिया को हमेशा एक रिजर्व्ड फर्स्ट लेडी माना गया। वह कम बोलती हैं, लेकिन अपने काम खासतौर पर बच्चों से जुड़े मुद्दों पर फोकस रखती हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed