मुसाबनी में पति ने की पत्नी व दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । मुसाबनी के खड़ियासाई गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के समय और दो बच्चों पर भी हमला किया गया था, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. हालाकि दोनों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच के दौरान ही आरोपी पति कुंवर टुडू को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात के 2 बजे घटी थी. घटना के समय स्थानीय लोग भी जाग गए थे. इसके बाद हमले में घायल सभी को स्थानीय अस्पताल में लेकर भी गये थे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में पत्नी मयनो टुडू, 14 साल का बेटा सागुन टुडू और 12 साल का सागेन टुडू शामिल है. घायलों में 4 साल और 8 साल के दो बच्चे हैं. पुलिस को जांच में पता चला है कि रात में जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी कुंवर टूडू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. किसी को बचने और भागने का मौका तक नहीं मिला था. एक-एक कर बारी-बारी से पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है .

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed