मंदिर से लौट रही महिला से चेन व मंगलसूत्र की छिनतई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । मानगो गुरुद्वारा रोड की रहने वाली सीमा सिंह तीज का व्रत की हुई थी. तीज की पूजा पर अपने घर से मानगो पुल के समीप स्थित मंदिर में संध्याबेला गई हुई थी. लौटते समय घर से महज 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने सीमा सिंह के गले से सोने का चेन और मंगलसूत्र की छिनतई कर ली. इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है. सीमा सिंह के पति मुन्ना सिंह ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीमा सिंह के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के साथ मामले की जानकारी मानगो थाना प्रभारी को देते हुए अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की. विकास सिंह ने कहा कि घनी आबादी के बीच शाम 6 बजे अपराधियों के द्वारा सोने के चेन और मंगलसूत्र की छिनतई करना अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल को दर्शाता है.

About The Author

See also  किताडीह स्थित विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन प्रोग्राम

Thanks for your Feedback!

You may have missed