चाकुलिया: हाथियों ने बैद्यनाथ राइस मिल में तोड़फोड़ की, दीवार और गेट को तोड़ा

0
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है। धान और चावल खाने के लिए हाथी राइस मिलों को निशाना बना रहे हैं। विगत रात्रि नया बाजार में मुख्य बाज़ार सड़क से सटी बैद्यनाथ राइस मिल में हाथियों ने जमकर तोड़ फोड़ की। चार जगहों पर दीवार को तोड़ दिया। गेट को भी तोड़ दिया। हाथियों ने चावल मिल परिसर में लगे समरसेबल को भी तोड़ दिया। चावल मिल में घुसकर हाथियों ने छह बोरा धान खाया। बैद्यनाथ राइस मिल के मालिक सह राइस मिलर्स एसोसिएशन के सचिव विनीत कुमार रूंगटा ने बताया कि हाथियों के कारण चावल मिल मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शाम होते ही जंगली हाथी चावल मिल में घुस आते हैं और रात भर उपद्रव मचाते हैं। मिल में काम करने वाले कर्मचारियों की जान पर भी खतरा है। हाथियों के कारण चावल मिल संचालित करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग हाथियों के उपद्रव से मुक्ति दिलाए। ‌पिछले एक माह के दौरान जंगली हाथियों ने कई चावल मिलों में तोड़फोड़ की है। विदित हो कि विगत दिनों हाथी के हमले से चावल मिल मालिक वासुदेव रूंगटा बाल बाल बच गए थे। जानकारी के मुताबिक चार जंगली हाथी नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरा पोल सोसाइटी की गौशाला में हैं। यही हाथी शाम होते ही गौशाला से निकलकर आसपास की राइस मिलों में घुस जाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed