यूपी-बिहार और दिल्ली में अभी भी झुलसाएगी गर्मी..पारा 46 पार…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- उत्तर भारत के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और बिहार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बढ़ते तापमान के साथ ही दिन के समय लू भी चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार से गुरुवार तक राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली और NCR के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति फिर से लौट आई है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी रहेगी।

Advertisements
Advertisements

दिल्ली में 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.64 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के साथ ही दिन के समय लू भी चलने का अनुमान जताया गया है।

बिहार के इन जिलों में झुलसाने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बिहार का राजधानी पटना में 43 डिग्री से अधिक तापमान के साथ ही दिन के समय लू चल रही है। स्थानीय मौसम विभाग ने वैशाली, सासाराम, सीवान, गोपालगंज और सहरसा जिले के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना समेत इन सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक गर्मी झुलसाएगी।

देश के इन हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश

कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के दूसरे हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इन सभी राज्यों के जिलों में 15 जून तक गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली और यूपी में कब होगी मानसून की पहली बारिश?

दक्षिण के कई राज्यों में मानसून आ चुका है। इसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून जून के अंतिम दिनों में आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून आ सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली बारिश 24 से 25 के बीच हो सकती है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed