येलो गाउन मे छाया दीपिका का लुक नीलाम हुआ ,मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- दीपिका पादुकोण जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में वह वेकेशन से लौटी हैं और अब घर पर आराम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले वह 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह येलो कलर के मैटरनिटी गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं जिसकी अब नीलामी हो गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बॉलीवुड की मस्ती यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस वक्त अभिनेत्री वाइफ मंथ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनी थी।

इस उन्होंने येलो का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ-साफ नजर आया। अब एक्ट्रेस के इस गाउन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना ये खूबसूरत गाउन बेच दिया है।

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण बीते शुक्रवार को अपने 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान वह अपने इंस्टाग्राम पर लाइफ भी आई थी। इस खास मौके पर दीपिका ने येलो कलर का गाउन पहना था, जिसमें उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर बाहर आ रहा था। अभिनेत्री के इस लुक पर कई लड़कियों में अपना दिल हारा। हर कोई उनके इस गाउन की दीवानी होती नजर आई।

अब खबर है कि उन्होंने इसे नीलाम कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। बता दें, चैरिटी के लिए ‘फ्रेश ऑफ द रैक’ पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था।

जानें कितने में नीलाम हुआ गाउन

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया और उसमें अपनी फोटो पोस्ट की। दीपिका पादुकोण का ये गाउन 34 हजार में बिका है। बता दें, एक्ट्रेस इस गाउन के पैसों को डोनेट करने वाली है।

सितंबर में मां बनने वाली हैं अभिनेत्री

इसी साल सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। पादुकोण और भवनानी परिवार बेहद खुश है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल में वोट डालते देखा गया था।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म फाइटर में नजर आईं थी। अब जल्द अभिनेत्री रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगे। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा प्रभास की फिल्म कल्कि 2898AD में काम करती नजर आएंगी।

 

 

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed