झारखंड :- प्रधानमंत्री आज रांची में करेंगे रोड शो , 3 रैलियों को करेंगे संबोधित…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:- पीएम मोदी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड आ रहे हैं। पीएम मोदी चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम छह बजे रांची पहुंचेंगे। रांची में रोड शो करने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार की सुबह पलामू में वह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में जनसभा करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को झारखंड आ रहे हैं। चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के लिए लिए जनसभा में प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। शाम छह बजे वे रांची आकर रोड शो करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार की सुबह पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर वे भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गुमला के सिसई में लोहरदगा से प्रत्याशी समीर उरांव के लिए वोट मांगेंगे।

दो दिन में तीन बड़े कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री पहले चरण की तार सीटों के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने गुरुवार को चाईबासा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। 12 मई को प्रधानमंत्री चतरा के सिमरिया में सभा करेंगे।

पहले चरण की 3 सीटें आदिवासियों के लिए सुरक्षित

झारखंड में पहले चरण में खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू सीट पर वोटिंग होनी है। पहली तीन सीटें आदिवासी सुरक्षित है जबकि पलामू अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है।

खूंटी में साल 2023 के नवंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदिवासी गौरव दिवस पर बड़े आयोजन में शामिल हुए थे। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा प्रत्याशी हैं।

See also  मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

चाईबासा सीट पर भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है। 2019 के चुनाव में यहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस की एमपी रही गीता कोड़ा भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।

लोहरदगा से भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत की जगह समीर उरांव को टिकट दिया है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदाय के लिए जो काम किया है उसे वोटों में परिवर्तित होने की उम्मीद पार्टी नेता कर रहे हैं।

संगठन से जानेंगे चुनावी तैयारी का हाल

रांची में रात्रि विश्राम के दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। तीसरे चरण के चुनाव से पूर्व राज्य में 14 सीटों के लिए भाजपा की चुनावी तैयारियों पर मोदी प्रदेश के नेताओं से फीडबैक लेंगे और उन्हें सलाह भी देंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed