ढाई आखर प्रेम पदयात्रा का तीसरा दिन महुलिया से भाटिन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ढाई आखर प्रेम पदयात्रा का जत्था झारखंड पड़ाव के तीसरे दिन पिछले पड़ाव महुलिया से आगे बढ़ी। सुभाष चौक, गालूडीह बाज़ार पर यात्रा के कलाकारों ने जनता को संबोधित करते हुए जनगीत गाए और यात्रा का संदेश दिया।
बराज कॉलोनी में नाचा के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य पेश किया गया। ज्योति ने बांग्ला भाषा और प्रेम प्रकाश ने हिन्दी में ग्रामीणों को यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया।
बराज होते हुए, जोश से जनगीत गाते हुए जत्था दिगड़ी होते हुए राखा माइंस में केदार भवन पहुंची। यहां कॉमरेड केदार दास के जीवन के बारे में शशि कुमार ने बताया। उन्होंने बताया कि केदार बाबू के जीवन भर की कमाई दो जोड़ी धोती और बनियान थी। जब उनका देहांत हुआ तो अंतिम यात्रा में दस किलोमीटर तक लोगों की कतार थी।
उन्होने कहा कि आंसू हों तो प्रेम के हों, छेड़ छाड़ हो तो प्रिय प्रिया के हों, कलह के न हो।
लिटल इप्टा के बाल कलाकारों ने “पढ़के हम तो इंकलाब लायेंगे” गाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


इसके बाद जत्था बढ़ते हुए जादूगोड़ा चौक पहुंचा, जहां बाल कलाकारों ने जनगीत गाया।
अगला पड़ाव भाटिन गांव में लुगू मुर्मू रेसिडेंशियल ट्राइबल स्कूल में हुआ जहां स्कूल के बच्चों और स्कूल से जुड़े हुए लोगों ने पारंपरिक रूप से सांस्कृतिक जत्था का स्वागत किया। लखाई बास्के ने संचालन किया। उन्होंने अतिथि कलाकारों यात्रियों का स्वागत करते हुए डूमू पीठा खिलाया।
इसके बाद रामू सोरेन ने स्कूल के बारे में जानकारी दी और स्कूल के संस्थापकों, शिक्षक शिक्षिकाओं का परिचय कराया।
इसके बाद भोजनोपरान्त धामसा बजाकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें यात्री कलाकार भी उत्साह से शामिल हुए।
लुगू मुर्मू स्कूल में इप्टा पालमू के कलाकारों ने “बोल भाई झारखंड” जाकर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की।
लिटल IPTA के बच्चों ने जनगीत “ढाई आखर प्रेम के पढ़ ले जरा” पेश किया। IPTA घाटशिला के कलाकारों ने संथाली गीत “आले ले ले दिशोम” नाचा गम्मत के कलाकारों में लोक नाटक प्रस्तुत किया।

See also  साकची में होली के दिन 17 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची दहशत


इसके बाद प्रख्यात वृतचित्रकार बीजू टोप्पो की फिल्म का प्रदर्शन हुआ। भाटिन गांव सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
आज यात्रा में कुछ नए सहयात्री जुड़े जिनमें मुख्य रहे कथाकार कमल, कृपाशंकर, जनमत के संपादक सुधीर सुमन, विनय, शशि कुमार, शायर गौहर अज़ीज, नासिक इप्टा के तल्हा, संकेत, मनोरमा, संजय सोलोमन, प्रशांत, नोरा, अंजना, श्वेता, मनोरमा, शशांक, लिटल इप्टा के कुछ और कलाकार कलाकार ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed