जमशेदपुर के विख्यात वैज्ञानिक, शोधकर्ता व जूलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कौशल किशोर शर्मा का निधन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष सह प्रोफेसर डॉ के.के शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है को वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. शर्मा 1976 से 2017 तक जमशेदपुर को-ऑपरेटिव के प्रोफेसर रहे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जंतु विज्ञान के शोध व शिक्षा के प्रति समर्पित कर दिया। वे पक्षी-विज्ञानी के रूप में बहुचर्चित थे। उन्होंने अपने जीवन-काल में कई सारे वैज्ञानिकों को विकसित किया। बता दें कि विशेषज्ञ होने के साथ -साथ जंतु विज्ञान के उत्कृष्ट सेवा व योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्डों से नवाजा जा चुका है। वे सर्वोच्च पद पर होते हुए भी सदैव सादगी जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं में अतुल्यनीय योगदान दिया। उनके आकस्मिक निधन से बड़ी संख्या में शिक्षाविदों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके अभूतपूर्व योगदान की क्षतिपूर्ति करना असम्भव सा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में जेएससीए स्कूल लीग का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed